- Advertisement -
HomeBiographyAllu Arjun Ka Jivan Parichay

Allu Arjun Ka Jivan Parichay

Allu Arjun Ka Jivan Parichay|अल्लु अर्जुन का जीवन परिचय

 

Allu Arjun Ka Jivan Parichay – अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिसे आप भारत के हर प्रांत में बच्चे-बच्चे के जुबान पर चड़ा हुआ है |अल्लू अर्जुन की हिन्दी डब फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं|आपको बतादें कि इनकी फिल्में यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज पाती हैं। अल्लू अर्जुन एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, डांस हर स्टाइल में महारत हासिल किए हौवे हैं|इनकी अपनी अलग अंदाज, अलग स्टाइल  की वजह से ही अल्लू अर्जुन को Stylish Star भी कहा जाता है। 

Allu Arjun Biography in hindi

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 में चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। ये मुख्यतः तेलगु फिल्म मे काम किए है | अल्लू अर्जुन के पिता (Father) का नाम अल्लू अरविन्द है, जोकि एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामालिंगैया पद्म विभूषण सम्मानित फिल्म कॉमेडियन थे। 

आपको ज्ञात हो की इनका पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है|साउथ  के जाने माने फिल्म एक्टर चिरंजीवी अल्लू अर्जुन के फूफाजी हैं और एक्टर पवन कल्याण इनके अंकल हैं। अल्लू अर्जुन 3 भाई (Brother) हैं| अल्लू अर्जुन के बड़े भाई का नाम अल्लू वेंकटेश है | छोटे भाई का नाम अल्लू शिरीष है |अल्लु अर्जुन मझिले है यानि की 2नंबर पर हैं |इनके एक बड़े भाई और एक छोटे भाई हैं |

अल्लू अर्जुन की पत्नी /Wife का नाम स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) है| वे एक जाने माने बिजनेसमैन के. सी. शेखर रेड्डी की बेटी  हैं। इनके शादी की बात करें, तो 6 मार्च 2011 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी हुई। अल्लू अर्जुन के दो बच्चे हैं|बेटा का नाम अयान और बेटी का नाम अर्हा हैं। अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म विजेता (Vijetha) थी जिसमें उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। युवा अल्लू अर्जुन के करियर की पहली फिल्म, गंगोत्री थी जो 2003 में रिलीज हुई थी।

2004  अल्लु अर्जुन के लिए बहुत भाग्यशालि रहा| डायरेक्टर सुकुमार की पहली फिल्म आर्या (Arya) में अर्जुन ने काम किया और यह इनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म रही । इस फिल्म में इन्होंने जबर्दस्त एक्टिंग की| जिसकी सराहना खूब हुई | जबर्दस्त एक्टिंग की वजह से अल्लू अर्जुन को कई अवार्ड्स मिले। आर्या फिल्म ने अच्छा बिज़नस किया| फिल्म दर्शकों ने भी इसे सराहा और अल्लू अर्जुन चर्चा का विषय बन गये। 

अगली फिल्म इनकी बनी (Bunny 2005) थी| इस फिल्म में वो एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल किए जिसमे इनका नाम  बनी था |बनी एक अमीर बाप  की बेटी से प्यार करता है। फिल्म में अपनी बिंदास स्टाइल और डांसिंग स्किल से अल्लू अर्जुन ने सबका दिल जीत लेता है |सभी उसके दीवाने हो जाते हैं। इसी फिल्म से अल्लू अर्जुन का निक नेम  बनी  भी पड़ जाता है ।

फिर 2006 में अल्लू अर्जुन की आर्या-2 (Arya2) फिल्म आई। इस फिल्म में ये एक अनाथ लडकेके रोल में होते हैं |यह अनाथ लड़का दोस्ती को प्यार से बढ़कर मानता है और समय आने पर दोस्त के लिए अपने प्यार को भी छोड़ने को तैयार हो जाता है| लेकिन उसका दोस्त हमेशा उससे पीछा छुड़ाता रहता है| इस फिल्म में अर्जुन की एक्टिंग और डांसिंग कमाल की  होती है|इनके अभिनय को खूब तारीफ मिलती है |

Allu Arjun Ka Jivan Parichay

तेलुगु सिनेमा में धमाल मचाने वाले अर्जुन ने  एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी | अब तक उन्हें 5 फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ मिले हैं और 2 नंदी अवार्ड्स भी मिले हैं| तमिलनाडु के अलावा आज भारत के सभी राज्यों में  Allu Arjun की जबर्दस्त फैन फालोविंग है| 

अल्लू अर्जुन उच्चकोटी के डांसर  हैं| इन्होंने एक से बढ़कर एक कठिन डांस स्टेप्स करने में महरथ हासिल है| अल्लू अर्जुन साउथ के नम्बर 1 डांसर एक्टर है| उनकी जबर्दस्त एनर्जी और मेहनत उनके डांस में साफ़ दिखती है|

अल्लू अर्जुन की Height 5 फीट 9 इंच है| अल्लू अर्जुन की उम्र 37 वर्ष है| ज्योतिष के अनुसार अल्लू अर्जुन की राशि मेष है|

  •  Allu Arjun एक फिल्म के लिए 14-15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं|

अल्लू अर्जुन के उपनाम स्टाइलिश स्टार और बनी (Bunny) है| केरल में वो इतना लोकप्रिय हैं कि उन्हें मल्लू अर्जुन (Mallu Arjun) बुलाया जाता है| अपनी लाजवाब डांसिंग स्किल की वजह से उन्हें साउथ इंडियन माइकल जैक्सन कहा जाता है|

  •  फेसबुक पर अल्लू अर्जुन होम पेज के 1.26 करोड़ फालोवर्स हैं|
  •  उनकी पढाई सेंट पैट्रिक स्कूल और MSR College, हैदराबाद से हुई है| अल्लू अर्जुन ने BBA कोर्स से ग्रेजुएशन किया है|
  •  अल्लू अर्जुन की फेवरेट बुक ‘हू मूव्ड माय चीज़’ है जिसके लेखक डॉ स्पेंसर जॉनसन हैं|
  • अल्लू अर्जुन की हॉबी एंटीक आइटम संग्रह करना, फोटोग्राफी, पेंटिंग करना और पढ़ना है|
Allu Arjun biography in hindi

अल्लू अर्जुन ने अभी तक 30 से ज्यादा फिल्मों में एक्टर के रूप में रोल किया है| उनकी आने वाली मूवी ना Pushpa  2021 में रिलीज़ होगी|

अल्लू अर्जुन की लगभग सभी फ़िल्में Hindi में dub हुई हैं| कुछ ऐसी फिल्में जिनके नाम उत्तर भारत में समझना मुश्किल था, हिंदी में अलग नाम से पेश की गयी………

इन फिल्मों के नाम कुछ इस प्रकार हैं :

  • Vedam – अंतिम फैसला
  • Parugu – वीरता द पॉवर
  • Varudu – एक और रक्षक
  • Desamuduru – एक ज्वालामुखी
  • Julayi – डेंजरस खिलाड़ी
  • Badrinath – संघर्ष और विजय
  • Bunny – बनी द हीरो
  • Aarya – आर्या की प्रेम प्रतिज्ञा
  • Aarya2 – आर्या एक दीवाना
  • Happy – दम
  • Race Gurram – मैं हूँ लकी द रेसर
  • Pushpa : The Rise – पुष्पाहिंदी प्रदेशों में अल्लू अर्जुन की Hindi movie काफी पसंद की जाती हैं| YouTube पर Allu Arjun हिंदी फिल्में करोड़ों बार देखी जा रही हैं| अल्लू अर्जुन की हिंदी डब फिल्म सरायनोडू यूट्यूब पर 30 करोड़ से अधिक बार देखी जा चुकी है| इसी प्रकार डीजे फिल्म के 9 करोड़ से अधिक और सन ऑफ़ सत्यमूर्ति Movies 12 करोड़ से अधिक बार देखी जा चुकी है। अल्लू अर्जुन की लाइफ के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी, अपने कमेन्ट नीचे लिखें। इन लेख को दोस्तों के लिए व्हाट्सप्प, फ़ेसबुक पर शेयर जरूर करें, जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें। 

QNA

1.प्रश्न-अल्लु अर्जुन का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर -अल्लु अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को चेन्नई तमिलनाडु में हुआ |

2.प्रश्न-अल्लु अर्जुन का वजन कितना है ?

उत्तर- अल्लु अर्जुन का वजन 70केजी है |

3.प्रश्न -अल्लु अर्जुन के कितने भाई  है ?

उत्तर- अल्लु अर्जुन के दो और भाई हैं|बड़े भाई का नाम वेंकटेश और छोटे शिरीष है | 

4.प्रश्न-अल्लु अर्जुन के माता-पिता का नाम क्या है ?

उत्तर- अल्लु अर्जुन के पिता का नाम अल्लु अरविंद और मटा अल्लु निर्मला  है |

यह भी पढ़ें :

1.Nora Fatehi Biography

2.Actress Chitra bigraphy

3.Amitabh Bachchan Biography

4.Sushant ne chaand par jamin kharida tha

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -