- Advertisement -
HomeMotivationalHappiness Quotes In Hindi जीवन में खुश कैसे रहें कोट्स

Happiness Quotes In Hindi जीवन में खुश कैसे रहें कोट्स

Happines Quotes In Hindi|जीवन में खुश कैसे रहें,Happy Quotes,

Happiness Quotes In Hindi – हर परिवार में एक ऐसा सदस्य जरूर जो गरीबी से निकालकर हाई क्लास फेमिली में ले जा सकता है | अपनी फेमिली में वो इंसान आप भी हो सकते हैं |आइये अब जीवन में कैसे खुश रहना है |उन पंक्तियों को निमन्वत पढ़ा जाय:-

Happiness Quotes In Hindi| Best

  1. नफ़रत वह व्यक्ति करता है जिन्हें लगता है, कि वो सदा के लिए जीवित रहेंगे |
  2. इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि,आप कितने सुखी हो या उदास हो ,कितने टूट चुके हो|इसलिए आपका काम केवल एक हीं होना चाहिए कि आप किसी भी हालत  में कर्म ना छोड़े |कर्म करते  रहें
  3. जिंदगी दो पहियों की साइकिल की तरह है |बैलेंस तभी तक रह सकता है ,जब तक आप चलते रहेंगे |
  4. जितना कम बोलेंगे उतने प्रभावशाली आपके शब्द होते जाएंगे |
  5. किसी के दया और अहसान के सहारे आप जिंदगी ज्यादे दिन नहीं जी सकते |इसीलिए इसकी उम्मीद किए बिना हीं अपनी जिंदगी जीना जारी रखिए |
  6. हर बार बहस करना हीं एक मात्र रास्ता नहीं होता, आप चाहें तो यह बोल सकते हैं कि इस बात से मैं सहमत नहीं हूँ |
  7. उम्मीद और भरोशे में सबसे बड़ा फर्क यहीं है कि उम्मीद टूटने से आप उबर सकते हैं ,लेकिन भरोशा टूटने से नहीं |
  8. जब भी आपको लगे कि आपके मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलता है तो खुद को एक बात जरूर याद दिलायें कि अभी भी कुछ ऐसी कमी है जो आपकी मेहनत में रह गई है |
  9. अगर आपका बचपन यादगार नहीं रहा है ,तो अपने से छोटों का या अपने बच्चों का बचपन यादगार बनाएँ क्योंकि आपके पास जैसे एक हीं बचपन था उसी तरह इनके पास भी एक हीं बचपन हैं |
  10. बूढ़े होने पर बुढ़ापा को अफ़सोस में ना रखें आप खुशकिस्मत वाले हैं कि आप जवानी में नहीं मर रहें हैं |
  11. कभी-कभी सबकुछ हासिल करने के लिए सब कुछ खोना पड़ता है |
  12. जितना आप अपनी टेंशन को सिरियस लेंगे ,उतना सिरियस आपके टेंशन को दूसरा कोई नहीं लेगा |इसी लिए आप टेंशन को सिरिसली ना लें क्योंकि टेंशन से सबसे पहले नुक्सान आपके  हीं स्वास्थ्य का होगा |
  13. अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपकी सोच समस्या का कारण है, क्योंकि आपका ध्यान समस्या के समाधान की ओर केन्द्रित होना चाहिए ना की समस्या की ओर |
  14. नफरत करने वालों के लिए जिंदगी बहुत छोटी है |इसीलिए नफरत करने के बजाय आपको अपने काम पर ध्यान देना कई गुना बेहतर है |
  15. अगर आप पहली बार में सफल नहीं हो रहे हैं तो आपमें और महान लोगों में एक बहुत बड़ी समानता है क्योंकि वो भी पहली बार में सफल नहीं हुवे थे |
  16. चाहें आज आप कितना भी पैसा कमा रहे हों परंतु अपने बुढ़ापे के लिए आपको बचाके जरूर रखना चाहिए |
  17. कितने ताजूब की बात है न….इस पूरे ब्रह्मांड में आज हम उस पल में जिंदा हैं, जिस पल में हम कुछ करना चाहते हैं |
  18. लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं ,ये सोचना आपका काम नहीं है |अगर आप उनका काम कर रहे हैं तो आपका काम कौन करेगा ?
  19. अगर आप बिना बूढ़े हुवे भविष्य में जीना चाहते हैं  तो ,अपने से बड़ों के साथ समय जरूर बिताएँ क्योंकि अनुभव उम्र के साथ ही आते हैं |
  20. आपके खुशी के मालिक केवल और केवल आप हैं | आपको तय  करना है कि आप कैसे अपने आपको खुश रखेंगे |
  21. माफ करना सीखिये |केवल वही माफ कर सकता है जो सच्चा होता है |आप इस सच्चेपन को माफ़ ना करके गलत मत ठहराइए |
  22. इंसान खुद कि गलतियों पर खुद का वकील बन जाता है, लेकिन दूसरों कि गलतियों पर जज बन जाता है |
  23. कभी भी किसी मूर्ख व्यक्ति में कमी ना निकालें, क्योंकि ऐसा करने पर वह आपसे नफरत करेगा|लेकिन किसी समझदार व्यक्ति में कमी निकालने पर वह आपसे नफरत करने के बजाय आपको शुक्रिया कहेगा |
  24. बहुत बार जीवन में लगता है कि हम हार रहे हैं ,,,पर वास्तव में हमें तब यह नहीं पता होता है कि हम  उस वक्त सफलता के कितने पास हैं |
  25. इस दुनियाँ के सबसे सुंदर चीजों को देखा नहीं जा सकता ,उनको केवल महसूस किया जा सकता है…… |

यह भी पढ़ें:

नोट- उम्मीद है कि आप इस Happiness Quots से अपने जीवन में बदलाव लाये और कमेन्ट में लिखे कि आपको हमरे द्वारा संग्रह किया गया कोट्स कैसा लगा |

FAQ:

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here