- Advertisement -
HomeBiographyRavi Teja Kaun Hain

Ravi Teja Kaun Hain

Ravi Teja Kaun Hain |रवि  तेजा का संक्षिप्त परिचय

Ravi Teja Kaun Hain – रवि तेजा कौन हैं, आज हम सभी इस पोस्ट में रवि तेजा का संक्षिप्त परिचय जानेंगे |साथियों, एक से बढ़कर एक तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने फिल्म और सीरियल बनाई है| जिसकी नकल हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री करती है |इसी टेलगु फिल्म के  स्टार रवि तेजा को लोग प्यार से मॉस महाराजा (Happy Birthday Mass MahaRaja) के नाम से बुलाते हैं। रवि का पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है। 26 जनवरी, 1968 को जग्गमपेटा, आंध्रप्रदेश में रवि तेजा का जन्म हुआ है |

फिल्म इंडस्ट्री से संबंध न होने के बावजूद भी उन्होंने जो स्टारडम हासिल किया है, वह सबके बस की बात नहीं है।किसी भी मुकाम को पाने के लिए व्यक्ति को काफी परिश्रम करना पड़ता है | ऐसे ही कड़ी मेहनत करने वाले रवि ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। रवि तेजा (Ravi teja) आज 54 साल के हो गए हैं। आज जिन लोगो का जन्म हुआ है मेरी सोच से वे बहुत भाग्यशाली और कठिन परिश्रम करने वाले होते हैं |इनका काम जब तक पूरा ना होता है तब तक  वे सांस भी नहीं लेते |ऐसे परिश्रमी होते हैं,इस डेट को जन्मे व्यक्ति  | 

टीवी पर रोज आती हैं तेजा की फिल्मे 
इनकी फिल्में टेलगु भाषी के अलावा हिन्दी भाषी लोग भी बहुत पसंद करते हैं |लोग रोज TV पर इनकी फिल्में देखते हैं |रवि की फिल्में हिंदी भाषी लोग भी बहुत पसंद करते हैं। अगर आप साउथ की फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं, तो टीवी पर इनकी फिल्में हर रोज देख सकते हैं। रवि तेजा सस्ते स्टार नहीं हैं, इनकी गिनती महंगे स्टार्स में होती है। रवि तेजा ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के रोल में की थी जिसके बाद उन्होंने 1999 में आई फिल्म ‘नी कोसम’ से बतौर लीड एक्टर करियर शुरू किया। 

खर्च चलाने के लिए तेजा ने छोटे-मोटे काम किए 
आज जीतने लोगों के होंठो पर हंसी है, उनके पीच्छे की कहानी संघर्षमयी हीं है |तेजा ने कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद फिल्मों में काम करने के लिए 1988 में चेन्नई आ गए थे। उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए कई बार ऑडिशन्स दिए, उन्होंने कई रातें प्लेटफार्म पर बिताई। खर्च चलाने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए। लेकिन आज उन्हें दुनिया जानती है। रवि तेजा की परफॉर्मेंस देख लोग सीटियां बजाते हैं। पावर, राजा द ग्रेट, बंगाल टाइगर, कृष्णा रवि तेजा की मशहूर फिल्मों में से एक हैं।

लग्जरी बंगले में रहते हैं
कितनी राते रेल्वे प्लैटफ़ार्म पर सो कर बिताई तब आज वो एक फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ से ज्यादा रुपये चार्ज करते हैं। यही नहीं वह एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। इसके साथ ही वह कई ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुके हैं। रवि फिलहाल हैदराबाद के सबसे महंगे क्षेत्रों में से एक जुबली हिल्स में बने लग्जरी बंगले में रहते हैं। इसके अलावा भी उनका एक आलीशान घर है। रवि के पास Range Rover Evoque, BMW M6, Mercedes Benz S-Class जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

जब इंसान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सिद्द्त से परिश्रम करता हैं, तो निश्चित ही उनकी चाहत को पूर्ण करने के लिए सारी कायनात इक्कठा हो जाती है |इसी तरह निर्देशक पुरी जगन्नाध को भगवान ने माध्यम बनाया |मेहनत तो रवि तेजा की ही है |अपनी मेहनत और लगन से रवि तेजा ने कई हिट फिल्में दीं। कहा जाता है, कि पुरी जगन्नाध की वजह से ही रवि तेजा इतने बड़े सुपरस्टार बन पाए। उनकी कई फिल्में बाकी निर्माता-निर्देशकों के लिए इंस्पिरेशन बनीं। रवि की आज तक कोई कंट्रोवर्सी नहीं रही।

QNA

1.प्रश्न- रवि तेजा का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर-रवि तेजा का पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू  है |

2.प्रश्न- रवि तेजा का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर-  26 जनवरी, 1968 को जग्गमपेटा, आंध्रप्रदेश में  रवि तेजा का  जन्म हुआ है |

3.प्रश्न- रवि तेजा की हिट फिल्में कौन कौन हैं ?

उत्तर – रवि तेजा की हिट फिल्में पावर, राजा द ग्रेट, बंगाल टाइगर, कृष्णा है |

यह भी पढ़ें :

1.नोरा फतेही का संक्षिप्त परिचय

2.अल्लु अर्जुन का संक्षिप्त परिचय

3.एक्ट्रेस चित्रा biography

4.अमिताभ बच्चन का संक्षिप्त परिचय 

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -