- Advertisement -
HomeकविताBihar Divas Kaba Mnaya Jata Hai

Bihar Divas Kaba Mnaya Jata Hai

Table of Contents

Bihar Divas Kab Manaya Jata Haiबिहार की १० बाते जो आप नहीं जानते हैं |

Bihar Divas Kab Manaya Jata Hai- बिहार का नाम सुनते हीं लोगों के जेहन में गरीब निरक्षर और न जाने क्या क्या लोग सोच बैठते हैं |स्थिति ऐसी है की बिहार का नाम सुनते हि लोग हेय दृष्टि से देखने लगते हैं मानो बिहारी कोई अभिशाप है |

राजनितिक पार्टिया कुछ ऐसे बिहार में शासन की जो बिहार को खोखला करदी |बटवारे में  सारा कुछ झारखण्ड को दे दिए| बिहार को बाढ़ और सुखार के हवाले छोड़ दिया | ऐसे में बिहार के पास बचा भुखमरी |अब बात करेंगे की बिहार दिवस कब मनाया जाता है? बिहार दिवस प्रति वर्ष  २२ मार्च को मनाया जाता है |

 

बिहार दिवस पर कविता

नीति हु चाणक्य की मैं
आर्य भट्ट का अविष्कार,
हूँ तपस्या महावीर की
बुद्ध का हूँ अवतार |

भूमि हूँ मैं सीताजी की
विद्या पति का गीत हूँ ,
नागरी  हूँ जनक बाबा की
शारदा की  गीत हूँ |

साहस हूँ मैं चंदगुप्त का
अशोक की तलवार हूँ ,
शासन बिन्दुसार का हूँ
मगध का विस्तार हूँ |

कविता हूँ मैं दिनकर जी की
रेणु का सार हूँ ,
ज्ञान हूँ मैं नालंदा का
पर्वत मंधार हूँ |

रामायण हूँ बाल्मीकि की
संस्कार मिथिला का हूँ,
व्याकरण हूँ पारिणी का
अथाह भंडार ज्ञान का हूँ |

फिर भी मेरा नाम सुनते
लोग मुंह बिचकाते हैं ,
दुनिया भले पिछड़ा मुझे समझे
हम तो ज्ञान बरसाते हैं |

गरीबी की भट्ठी में तपकर
तनिक नहीं आराम मैं करता ,
IAS PO तमाम आफिसर 
हम हिं से हर साल बनता |

रचना -कृष्णावती कुमारी

यह भी पढें
ladho के जन्मदिन पर कविता 
माँ मेरी कविता
माँ का आशीष भरा कविता 
बढती जनसँख्या पर कविता 
महिला दिवस पर कविता 

बिहार की महत्वपूर्ण १० बातें Bihar Divas Kab Manaya Jata Hai

1.दुनिया का सबसे बड़ा Wi Fi जोन बिहार की राजधानी पटना मैं है |
2. बिहार में सबसे ज्यादे
IAS और बैंक के PO का पद छात्र अपने नाम करते हैं
३ .बिहार को प्राचीन काल में मगध के नाम से जाना जाता था
|
4. बिहार के चम्पारण जिले से हिं गाँधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ आन्दोलन छेड़ा था |
5. शून्य की खोज करने वाले आर्य भट्ट जी बिहार में हि पैदा हुए थे|

6.स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत और पंकज त्रिपाठी बिहार  के हिं हैं|
7. बिहार का लिट्टी चोखा और सतु सभी को अच्छा लगता है|
8. बिहार का छठ पर्व जो पुरे भारत में मनाया जाता है |
9. बिहार की मिथिला पेंटिंग पुरे विश्व प्रसिद्द है|
10. भारत के प्रथम राट्रपति बिहार के सिवान सिला से है |

नोट -हमे लेख अच्छी लगे तो आपकी तारीफ अपेक्षित है | धन्यवाद

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here