Vidyalay Par Nibandh In Hindi|विद्यालय पर निबंध कक्षा 2से 10वीं क्लास के लिए,Essay
Vidyalay Par Nibandh In Hindi–विद्यालय वह स्थान हैं जहां विद्या का भंडार होता है | यहाँ विद्या की देवी माँ सरस्वती का स्थान माना जाता है | विद्यालय को मंदिर का दर्जा दिया गया है जहां से विद्यार्थी अपने भविष्य में पढ़ने वाले क्षेत्र को चुनता है |
मेरे विद्यालय का नाम केन्द्रीय विद्यालय राउरकेला है |यह एक स्वायत निकाय (Autonomous Body) स्कूल है |यह एक बहुत अच्छा विद्यालय है |यह विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन(KVS) के अंतर्गत है |
इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है| इसकी शाखाएँ विदेश में भी हैं |इस विद्यालय में कक्षा 1से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है |जिसमें कला विज्ञान और बाणिज्य विषय की पढ़ाई होती है | हमारे स्कूल में आर्ट और संगीत की भी शिक्षा दी जाती है |
हमारे स्कूल में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए भरपूर संसाधानों की व्यवस्था हैं | मैं कक्षा आठ में पढ़ता हूँ |विद्यालय मेरे घर के पास है |मैं विद्यालय पैदल जाता हूँ |यह एक बड़ा विद्यालय है |इसमें लगभग पचास कक्षाएँ हैं |
इसमें एक बड़ा ऑफिस है और बड़ा सा पुस्तकालय है |पुस्तकालय में सभी तरह की पुस्तकें हैं |सभी छात्र वहाँ जाकर पढ़ते हैं |यहाँ पत्रिकाए और समाचार पत्र भी होते हैं |
यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ कई तरह के आयोजन होते है जिसमें मैं भाग लेता हूँ |यह मेरा सौभाग्य हैं, कि मैं केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता हूँ |मेरा मानना हैं कि शिक्षा प्राप्त करने के लिए के लिए मेरा विद्यालय एक आदर्श है |
यह एक सह शिक्षा विद्यालय है |इसमें छात्रों की संख्या छात्राओं से अधिक है |विद्यालय से जुड़ा हुआ एक बड़ा- सा खेल का मैंदान है |हम यहाँ पर खेल खेलते हैं | फुटबाल मेरा सबसे प्रिय खेल है |
हमारे स्कूल के प्राचार्य महोदय विद्वान व्यक्ति हैं |वह बुद्धिमान और चुस्त और प्रसिद्ध व्यक्ति हैं |वह विद्यार्थियों को बहुत प्यार करते हैं |यह अनुशासन के विषय में बहुत सख्त हैं |
यहाँ पर लगभग 70 कर्मचारी हैं |इसके अलावा दफ्तर के कर्मचारी अथवा सब स्टाफ़ हैं |शिक्षक उच्च शिक्षित और अनुभवी हैं |यह पढ़ाने में बहुत अधिक रुचि लेते हैं |इसके साथ विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं |
हमारी कक्षा अध्यापिका कुमारी रीमा सिंह हैं |वह हमें हिन्दी पढ़ाती हैं |वह एक बुद्धिमान महिला हैं |वह अक्सर हमारी शिक्षा-संबंधी तथा व्यक्तिगत परेशानियाँ सुलझाने में मदद करती हैं |
मैं अपने स्कूल से बहुत प्यार करता हूँ |मैं अपने शिक्षकों का आदर करता हूँ तथा उनकी प्रत्येक आज्ञाओं का पालन करता हूँ |मेरे विद्यालय की गौरवपूर्ण परंपरा हैं |यहाँ से अनेक विद्यार्थी तेजस्वी व्यक्तित्व , उच्च अधिकारी तथा व्यवसायी निर्मित हुए हैं |
विद्यालय की परिभाषा
विद्या+आलय = विद्यालय अर्थात विद्या का ऐसा घर या स्थान जहां पठन -पाठन के द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है |यहीं से विद्यार्थी अपने अनुकूल विषय को चुनता हैं और अपने भविष्य के लक्ष्य को प्राप्त करता है |
विद्यालय इमारत
मेरे विद्यालय की इमारत चार मंजिला हैं |जो अंग्रेजी के C आकार में निर्मित है |विद्यालय में 50 कमरे हैं |सभी कमरों में हवादार खिड़कियाँ हैं |इन कमरों की सब स्टाफ द्वारा प्रतिदिन सफाई की जाती है |
अधिकतर कमरे आधुनिक संसाधनों से लैस है |जिसमें प्रोजेक्टर अधिक संख्या में सभी कमरों में लगा हुआ हैं | इस प्रोजेक्टर द्वारा पठन-पाठन का कार्य किया जाता हैं |हमें शिक्षक द्वारा प्रोजेक्टर से पढ़ना बहुत अच्च्छा लगता है |
विद्यालय स्थल
मेरा विद्यालय भव्य दिखता है |इसकी सुंदरता देखते बनती है |हमारे विद्यालय के चारों तरफ अशोक का पेड़ लगा हुआ है |इसके चारों ओर ऊंची-ऊंची दिवारे हैं | हमारे विद्यालय से प्रति दिन सुबह 8 बजे एक स्कूल बस आती हैं जो हमारे घर से होकर जाती है |
मेरी दादी माँ मुझे रोज़ इस बस में बैठा कर स्कूल भेजती हैं |मेरा विद्यालय शहर के भीड़-भाड़ से बिल्कूल दूर एकांत जगह में स्थित है |प्राचीन काल से ही विद्यालयों के लिए एकांत स्थान उपयुक्त माना जाता रहा है| पढ़ाई के लिए विद्यालय हो या घर दोनों जगह शांति की आवश्यकता होती है |
विद्यालय की सुख-सुविधाएं
- विद्यालय परिसर में एक बहुत बड़ा स्टेज है ,जहां हम सभी बच्चे एकत्रित होते है और यहाँ हमारी प्रार्थना सभा सम्पन्न होती है |तत्पश्चात हमारी पढ़ाई शुरू होती है |
- हमारे विदयालय में कक्षा 1 से लेकर 12तक हिन्दी संस्कृत को छोड़कर सभी विषयों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होती है |
- विद्यालय में जल संसाधन की भरपूर व्यवस्था की गई है |जिसमें 8 वाटर कुलर लगे हुए हैं|गर्मियों में ठंढा पानी मिलता है |साधारण पानी के लिए भी 6 बड़ी बड़ी टंकियाँ है |
- मेरे विद्यालय में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग 15 सौचालय हैं |सभी सौचालयों की सफाई दिन में दो बार कीटनाशक दवाइयों के साथ सफाई कर्मचारियों द्वारा की जाती है |
- हमारे विद्यालय में एक कम्प्यूटर का बहुत बड़ा कक्ष है जिसमें एक साथ 100 कम्प्यूटर लगा हुआ है | जिसमें प्रति दिन एक हमारी कम्प्यूटर की क्लास होती है |
- हमारे विद्यालय में एक बहुत बड़ा और अति सुंदर स्टाफ रूम है जिसमें सभी शिक्षक बैठकर विचार विमर्श करते हैं |
- सभी कक्षाओं में पंखे की व्यवस्था है |जहां हमें गर्मियों में काफी आराम मिलता है |
- प्रत्येक कक्षा में प्रोजेक्टर के साथ ब्लैक बोर्ड भी है जिसपर हमारे शिक्षक किसी भी विषय को लिखकर समझते हैं |
- विद्यालय में एक विशाल सभागार है जहाँ पर रंगारंग कार्यक्रम और उत्सवों का आयोजन होता है |
- हमारा विद्यालय पुरानी बुक्स को बच्चों से लेकर नवीन क्लास में उतिर्ण छात्रों को देता है जिससे पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग हो सके |
- हमारे विद्यालय के छात्र पुरानी बूक से पढ़ने में शर्मिंदगी महसूस नहीं करते हैं |
- सभी विद्यार्थी एक दूसरे से अपनी बुक्स एक्सचेंज कर लेते हैं |
- बुक्स एक्सचेंज करवाने में शिक्षकों की मुख्य भूमिका होती है |जिसका पालन सभी विद्यार्थी खुशी पूर्वक करते हैं |
विद्यालय में अनुशासन
अनुशासन किसी भी व्यक्ति की सफलता में अहम भूमिका निभाता है |चाहें आप परिवार में हों या विद्यालय में |बच्चा पहले घर से अनुशासन सीखता है |फिर विद्यालय में जाकर अनुशासन का महत्व समझता है | अनुशासन के मामले में हमारा विद्यालय अति सख्त है |
विद्यालय में यदि कोई अनुशासन का उलंघन करता है, तो उसे कड़ा दंड दिया जाता है |प्रति दिन यूनिफ़ोर्म, नाखून और दांतों का निरीक्षण किया जाता है| सभी विद्यार्थियों की प्रति माह अनुशासन से संबन्धित मासिक रिपोर्ट भेजी जाती है |
यह भी पढ़ें :
- होली पर निबंध
- सर्वनाम किसे कहते हैं उसके कितने भेद होते हैं
- वर्ण विचार
- संज्ञा किसे कहते हैं उद्दाहरण सहित