sarvnaam kise kahate hai uske kitane bhed hote hai
sarvnaam kise kahte hain uske kitane bhed hote hain
- Advertisement -

Sarvnaam  Kise Kahate Hain? Usake Kitane Bhed Hote hain ?udaharan sahit likhein |सर्वनाम किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद होते हैं ? उदाहरण-सहित लिखें |

Sarvnam Kise Kahate Hain Usake Kitane Bhed Hote Hain:  किसी भी भाषा को अच्छी तरह  जानने के लिए सभझने के लिए बोलने के लिए व्याकरण की आवश्यकता होती है |तभी हम किसी भी भाषा को अच्छी तरह सीख सकते हैं |आज हम निमन्वत ‘सर्वनाम ‘ के विषय में जानेंगे-

प्रश्न- सर्वनाम किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद होते हैं ? उद्दहरण सहित लिखें |

उत्तर – संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं |सर्वनाम  6 छ: प्रकार के होते है – 1. पुरूषवाचक   2. निश्चयवाचक   3.अनिश्चयवाचक   4.संबंधवाचक   5.प्रश्नवाचक   6.निजवाचक |

1.पुरूषवाचक सर्वनाम – बोलने वाले, सुनने वाले अथवा अन्य ,जिसके विषय में कुछ कहा जाय,के लिए उपयुक्त सर्वनाम पुरूषवाचक कहलाता है |इसके 3 तीन भेद होते हैं –

(क)   उतम पुरुष -बोलने वाला अपने लिए जिस शब्द का प्रयोग करता है ,उसे उत्तम पुरुष कहते हैं |

जैसे- मैं,हम | मैं किताब लेने बाज़ार गया |

(ख)   मध्यम पुरुष –  सुनने वाले व्यक्ति के लिए जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है ,उसे मध्यम पुरुष कहते                       हैं|जैसे -तू , तुम, आप | वाक्य- तुम क्या चाहते हो ?

(ग)  अन्य पुरुष –   बोलने वाला जिसके विषय में बात करता है , उसे अन्य पुरुष कहते हैं |जैसे – वह , वे ,                      यह , ये  आदि | वाक्य -वे कल जरूर आएंगे |

2. निश्चयवाचक सर्वनाम –  जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध हो ,उसे निश्चियवाचक सर्वनाम कहते हैं |जैसे -यह ,वह | वाक्य – वह दीपांश की साइकिल है |

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम – जिस सर्वनाम शब्द से किसी  अनिश्चित व्यक्ति  या वस्तु का बोध(ज्ञान ) हो ,उसे अनिश्चय वाचक सर्वनाम कहते हैं |जैसे -कोई ,कुछ आदि | वाक्य -बाहर कोई आया है |

4. संबंधवाचक सर्वनाम –  जो सर्वनाम शब्द दो भिन्न भिन्न बातों का संबंध जोड़ते हैं ,उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं |जैसे – ‘जो ‘   ‘सो ‘    ‘जैसा -वैसा ‘ | वाक्य -जैसा करोगे वैसा भरोगे |

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम – जिस सर्वनाम शब्द का प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किया जाता हैं ,उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं | जैसे -कौन ,क्या |  वाक्य -दिल्ली कौन जाएगा ? तुम्हें क्या करना ? इन वाक्यों में कौन क्या प्रश्नवाचक सर्वनाम है |

6. निजवाचक सर्वनाम –  कर्ता अपने लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है,उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं |जैसे – अपने -आप ,स्वयं , खुद , निज | वाक्य- बच्चा अपने -आप सीढ़ियाँ चढ़ गया |

Sarvnam Kise Kahate Hain Usake Kitane Bhed Hote Hain?सर्वनाम शब्दों की रूप रचना – 

पुरुषवाचक सर्वनाम – ‘मैं ‘ (उत्तम पुरुष )

पुरुषवाचक सर्वनाम – ‘तू ‘  ( मध्यम पुरुष )

पुरुषवाचक सर्वनाम –  ‘वह ‘ (अन्य पुरुष )

आदरसूचक सर्वनाम –  ‘आप ‘ (मध्यम पुरुष )

निश्चयवाचक सर्वनाम -‘ यह ‘   ‘वह ‘

अनिश्चयवाचक सर्वनाम –  ‘कोई’

प्रश्नवाचक सर्वनाम  –     ‘कौन ‘

संबंधवाचक  सर्वनाम – ‘जो’

 

बहुवैकल्पिक प्रश्नोतर-

निम्न प्रश्नो के उत्तर हेतु सही विकल्पों को चिन्हित करें :

1* सर्वनामा के भेद होते है –

  1. a- चार     b- छ:    c- तीन    d- पाँच

2*सर्वनाम शब्द प्रयुक्त होते हैं –

a-  संज्ञा के स्थान पर   b- विशेषण के स्थान पर   c- क्रिया के स्थान पर    d- अव्यय के स्थान पर

3*पुरुष वाचक सर्वनाम के भेद हैं :

a- तीन      b- दो      c- चार     द- पाँच

4*संबंध वाचक सर्वनाम में संबंध रहता है –

a-दो शब्दों का    b-का के की का      c- ने व  से का     द-के लिए का

5*जो सर्व नाम अपने लिए प्रयुक्त होता है :

a-निश्चयवाचक सर्वनाम     b-निजवाचक सर्वनाम     c-संबंध वाचक सर्वनाम    d-पुरुष वाचक सर्वनाम

6*वह कौन सा सर्वनाम शब्द है जिसका प्रयोग पुरुष वाचक व निजवाचक  दोनों सर्वनामों में किया जाता है-

a- तुम   b- आप    c- क्या     d- कौन

7*पुरुष वाचक सर्वनाम के भेद हैं –

a- प्रथम पुरुष ,द्वितीय पुरुष ,तृतीय पुरुष   b- उतम पुरुष, मध्यम पुरुष ,सर्वोतम पुरुष

c- उतम पुरुष ,मधायम पुरुष,अन्य पुरुष     d-प्रथम पुरुष ,मध्यम पुरुष ,अन्य पुरुष

8*निम्न वाक्यों के शुद्ध रूप को चिन्हित करें –

( i ) a- तेरे को माँ बुला रही है|    b- तुझे माँ बुला रही है|   c-तुमको माँ बुला रही है | d-तूने माँ बुला रही है |

( ii) a- अपना काम स्वयं करना पड़ता है |  b-अपना कार्य अपन को करना पड़ता |  c- अपना कार्य अपने करो |

d-अपना कार्य खुद अपने-आप करना पड़ता है |

उत्तर –  1. b   2. a    3. a    4.a   5. b   6.b   7. c   8. (i) b    (ii) a

से भी पढ़ें:

  1. संज्ञा उसके भेद और उद्दाहरण

2.संज्ञा शब्द का रूप कितने कारणो से बदलता है

3.कारक किसे कहते हैं उदाहरण सहित 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here