- Advertisement -
HomeSarakari yojanaSukanya Samriddhi Yojana Kya hai

Sukanya Samriddhi Yojana Kya hai

Sukanya Samriddhi Yojana Kya hai|सुकन्या समृद्धि योजना क्या है

Sukanya Samriddhi Yojana Kya hai- सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुवात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 4 दिसंबर ,2014 को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत किया गया | जिसका मुख्य उद्देश्य बेटी की पढ़ाई और उसकी शादी के लिए छोटी-छोटी बचत के जरिये रकम इक्कठा करना है |

Sukanya Samriddhi Yojana Kya hai-यह भारत की अति महत्वपूर्ण व उपयोगी लघु बचत योजना है |जिसका लाभ उन सभी बेटियों के माता – पिता और अभिभावक को लेना चाहिए जिनकी बेटियाँ 10 वर्ष से कम उम्र की हैं| सुकन्या समृद्धि योजना में कौन खाता खोलवा सकता है |आइये नीचे विस्तार से जानते है कि इस योजना का लाभ किसे मिलेगा –

सुकन्या समृद्धि योजना में कौन खाता खोल सकता है| Who open the Sukanya Samriddhi account

  • सुकन्या समृद्धि खाता लड़की के जन्म से लेकर 10 दस वर्ष की उम्र तक की लड़की के नाम पर ही खुलवाया जा सकता है| उस खाता/अकाउंट का संचालन लड़की के माता-पिता या अभिभावक के पास ही रहेगा| माता – पिता या अभिभावक तब तक इस अकाउंट के संचालक होंगे जब तक लड़की 18 अठारह साल की ना हो जाय |
  • सुकन्या समृद्धि खाता एक परिवार के अधिकतम 2दो लड़कियों के नाम अलग अलग अकाउंट / खाते खुलवाये  जा सकते है |
  • कुछ विशेष परिस्थितियों में ही 3 तीन लड़कियों के नाम  खाते खोले जा सकते है| जैसे – पहली बार में ही  एक साथ 3तीन लड़कियां पैदा हों या पहले 1एक लड़की पैदा हो और उसके बाद जुड़वा लड़कियां पैदा हों ,ऐसी परिस्थिति में तीनों के नाम आलग अलग खाते खोले जा सकते हैं |
  • यह सुविधा केवल भारत के मूल निवासी को ही प्राप्त हो सकती है, यानि कि भारत की बेटियों का ही अकाउंट खुल सकता है| यदि खाता खोलवाने के बाद कोई लड़की NRI हो जाती है, तो उसका खाता उसे बंद करना होता है  |

सुकन्या समृद्धि खाते में प्रति वर्ष कितनी रकम जमा करनी होंगी |How much amount will be deposited per FY in Sukanya Samriddhi Account

  • सुकन्या समृद्धि खाते में एक वितीय वर्ष में न्यूनतम 250/-रुपये और अधिकतम धन राशि 150000/-रुपये तक जमा करना होता है |
  • इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने से 14 वर्ष तक पैसा जमा करना अनिवार्य है |
  • यदि आप किसी वितीय वर्ष में खाते में नियुन्तम राशि 250/-रुपये नही जमा कर पाते हैं, तो आपके अकाउंट को सक्रिय नहीं माना जाएगा |
  • दुबारा खाते को सक्रिय करने के लिए आपको 50/- रुपए पेनाल्टी पलस+ प्रतिवर्ष का न्यूनतम जमा राशि का भुगतान करना होगा | जैसे कि यदि कोई 2वर्षों तक न्यूनतम राशि 250/-रुपये जमा नहीं किया,तो खाता को सक्रिय करने के लिए दो2वर्षों का न्यूनतम जमा राशि Rs 250+250=500/- उसके बाद Rs50 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से पेनाल्टी Rs 50+50=100/- इस तरह कूल 600/- रुपये जमा करने होंगे |

कहाँ खुलवा सकते हैं खाता |Where can open the account

  • भारत वर्ष के किसी भी नजदीकी डाकघर में (In Post Office)
  • सरकार द्वारा अधिकृत बैंक में
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकृत बैंक|List of banks offering Sukanya Samriddhi yojana

यहा नीचे सभी बैंकस का की सूची है जिसमेनाप सुकन्या समृद्धि अकाउंट अपनी लढली के नाम खुलवा सकते है

  1. 1.एक्सिस बैंक
  2. पंजाब नेशनल बैंक
  3. केनरा बैंक
  4. यूनियन बैंक
  5. आईसीआईसीआई बैंक
  6. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  7. आईडीबीआई बैंक
  8. इंडियन बैंक
  9. देना बैंक
  10. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  11. इंडियन बैंक ऑफ बीकानेर & जयपुर
  12. स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
  13. स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
  14. स्टेट बैंक ऑफ तरावंकोर
  15. स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
  16. स्टेट बैंक ऑफ महाराष्ट्रा
  17. पंजाब & सिंध बैंक
  18. इंडियन ओवर सीज बैंक
  19. यूको बैंक
  20. बैंक ऑफ इंडिया
  21. बैंक ऑफ बरोदा
  22. विजया बैंक

Rate of Interest

ब्याज दर – अप्रैल – जून 2021 से 7.6% प्रति वर्ष

सरकार प्रति तिमाही ब्याज दर की समीक्षा करती है और ब्याज दर की घोषणा करती है |

परिपक्वता, कर लाभ |Maturity, Tax Benefits
  • सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के तारीख से 21 वर्ष की अवधि पूरी होने पर या लड़की की उम्र विवाह के समय 18 वर्ष की आयु होने पर खाताधारी लड़की रकम निकाल सकती है |
  • सुकन्या समृद्धि खाता में जमा की जाने वाली रकम पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट प्रदान की जाती है |
  • सुकन्या समृद्धि योजना से प्राप्त परिपक्वता राशि पूर्ण रूप से कर मुक्त है |
Documents Require|जरूरी दस्तावेज़
  • Filled SSY Application Form|आवेदन फार्म भरें
  •  Birth certificate of the beneficiary| लाभार्थी का बर्थ सर्टिफिकेट
  • Guardians address proof|माता पिता या अभिभावक का पता प्रमाण पत्र
  • Identity proof of the parents/guardian|माता पिता का पहचान पत्र
  • Passport size photographs |पासपोर्ट साइज़ फोटो

सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएँ

  1. सुकन्या समृद्धि खाता में जमा की जाने वाली रकम पर आय कर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर छूट प्रदान की जाती है और इसके मेचोरिटी रकम पर कोई कर देय नहीं होता है |
  2. खाता खोलने की तारीख से 14 वर्ष तक रकम जमा की जाएगी और जमा राशि पर ब्याज मिलता रहेगा |
  3. खाता खोलने की तारीख से लेकर 21वर्ष तक खाते की वैधानिकता है |जिसके बाद रकम परिपक्व होने पर खाताधारी लड़की को परिपक्व धन राशि मिल जाती है |
  4. सुकन्या समृद्धि खाता भारत में कहीं भी ट्रान्सफर कराया जा सकता है |
  5. 21 वर्ष की परिपक्वता अवधि पूरी होने से पूर्व भी खाताधारी लड़की रकम निकाल सकती है |वशर्ते की उसकी आयु 18वर्ष की हो गई हो| अपनी कुल जमा राशि का 50% राशि उच्च शिक्षा प्राप्त करने या विवाह के लिए निकाल सकती है |रकम निकालते समय खाते में 14 वर्ष या उससे अधिक की रकम जमा होनी चाहिए |
  6. खाते का संचालन लड़की के माता- पिता या अभिभावक ही कर सकते हैं |लड़की जिसके नाम पर खाता है उसके 18वर्ष होने के बाद हीं खाते का संचालन अपने हाथ में ले सकती है |

किन परिस्थितियों में बंद हो जाता है सुकन्या समृद्धि खाता

  • धारक की मौत हो जाने पर मृत्यु प्रमाण पत्र जमा कर सुकन्या समृद्धि खाता बंद कराया जा सकता है | जमा राशि  लड़की के अभिभावक को ब्याज सहित मिल जाता है |
  • यदि खाताधारक किसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित हो जाता है और खाता को चलना संभव नहीं हो पाता है, तो उस परिस्थिति में भी 5साल खाता चलने के बाद बंद किया जा सकता है |लेकिन तब ब्याज सेविंग अकाउंट के हिसाब से मिलता है |

क्या सुकन्या समृद्धि खाता ट्रान्सफर हो सकता है

  • जी हाँ सुकन्या समृद्धि खाता भारत में कहीं भी ट्रान्सफर हो सकता है |वशर्ते की खाता धारक जिनके नाम से खाता खुला है वह एक जगह से कहीं और शिफ्ट हो रही हो या जिसके अभिभावक  शिफ्ट हो रहे हों तो शिफ्ट होने का प्रमाण पत्र देना होता है |यदि इस तरह का कोई सबूत नहीं दिया गया तो सुकन्या समृद्धि अकाउंट ट्रान्सफर करने के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंक को 100रुपये फीस चुकानी पड़ती है |
 यह भी पढ़ें
  1. best instant personal loan app

2. PM Mudra Yojana Yojana

3.How to check how many sim on your name

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here