- Advertisement -
Homelatest newsIPL 2022 Auction Date And Time

IPL 2022 Auction Date And Time

IPL 2022 Auction Date And Time| मेगा ऑक्शन की तारीखें हुईं फाइनल, बेंगलुरू में दो दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली

IPL 2022 Auction Date And Time– IPL 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीखें 12 और 13 फरवरी को होगी|इसका आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा|जिसमें राहुल को 20करोड़ की धन राशि प्राप्त हो सकती है, तो वहीं श्रेयस-रसीद भी हो सकते है माले माल | क्रीकबज़ के अनुसार IPL अधिकारियों ने सभी फ्रेंचाईजियों को इस बारे में जानकारी दे दी है |

ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेन होने की लिस्ट आई थी |इस मेगा ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मालेमाल हो सकते हैं |कोलकाता के वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक की सैलरी 39 गुना बढ़ गई थी |चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड को 6 करोड़ मिलेगें | आपको ज्ञात हो कि 2021 में इस खिलाड़ी की सैलरी मात्र 20 लाख रुपये थी |अब किन किन खिलाड़ियों को मोटी रकम मिलेगी, आइये निम्नवत उनके बारे में जानते हैं |

  1. केएल राहुल को 20 करोड़ का ऑफर – लखनऊ ने राहुल को उनकी टीम जॉइन करने के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है |साल 2018 में पंजाब किंग्स से राहुल को 11 करोड़ में खरीद कर अपने साथ में लिया था |यदि राहुल लखनऊ से जुडते हैं, तो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे |अगर टिम इन्हें नहीं भी जोड़ती है ,तो भी नीलामी में इस खिलाड़ी पर ऊंची बोली लग सकती है |केएल राहुल ने IPL के पिछले सीजन में बल्लेबाजी करते हुवे बहुत ही उमदा प्रदर्शन किया है |जिसका फायदा उन्हे जरूर मिलेगा |इतना ही नहीं 27 मैंचो में राहुल कप्तान भी रहे है |ऐसे में सभी फ्रेंचईजियों की निगाहें राहुल पर होगी |
  2. युजवेंद्र चहल और राशिद खान की भी लॉटरी – सनराइजर्स हैदराबाद ने सभी को हैरान करते हुए राशिद खान को रिलीज कर दिया था, |अटकले लगाई जा रही है कि राशि को भी मोटी रकम  मिल सकती है |वहीं गत कई वर्षों से विराट कोहली वाली RCB के लिए खेल रहे युजवेन्द्र चहल पर भी बिग बोली लग सकती है |इन दोनों खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में उम्मीदन 10 करोड़ तक की बोली लग सकती है | भारतीय पीचों पर आईपीएल में खेलते हुवे इन खिलाड़ियों ने कई विकेट अपने नाम किए हैं |इसीलिए  इनके उमदा प्रदर्शन का फायदा जरूर मिलेगा |

  3. पण्ड्या,वॉर्नर समेत और कई दिग्गजों की पर भी आँखें – IPL 2022 में अहमदाबाद की जुड़ने वाली नई टीम श्रेयस अय्यर,डेविड वार्नर और हार्दिक पण्ड्या को अपने साथ शामिल कर सकती है |आपको बतादें कि, यह भी अटकले लगाई जा रही है, कि अहमदाबाद फ्रेंचाईजी अय्यर को  टीम का कप्तान बनाने पर भी विचार कर रही है |अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल के कप्तान रह चुके हैं |2019 में अय्यर जब दिल्ली के कप्तान थे ,उस समय 7 बार प्लेऑफ में पहुंचाया था और 2020 में भी टीम उनकी कप्तानी में रनर-अप रही थी| ऐसे  में  यदि अहमदाबाद अय्यर को टीम का कैप्टन बनाती है, तो यह उसके लिए फायदे का ही सौदा होगा |

    वार्नर को एसआरएच ने रिटेन नहीं किया |लास्ट दो IPL से वह बेरंग नजर आए थे |उनकी खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें कप्तानी से भी निकाला गया |इतना हीं नहीं उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गाया |फिर वार्नर ने दमदार वापसी की और टी-20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट‘ रहे |वर्तमान समय में भी एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन दमदार रहा| उनका बल्ला अब खूब आग उगल रहा है |वहीं हार्दिक अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं |

QNA1.प्रश्न- IPLइंडियन प्रीमियम लीग की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर -इंडियन प्रीमियम लीग की शुरुवात (IPL)की शुरुवात 2008 में हुई थी |लीग के अब तक 14 सीजन हो चुके हैं |

2.प्रश्न- IPL का पहला खिताब किसने जीता था ?

उत्तर -IPL का पहला खिताब राजस्थान रॉयल्स ने जीता था |उसने 1जून 2008 को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया था |

3.प्रश्न- अब तक IPL में किन टीमों ने अपने नाम खिताब किया है ?

उत्तर -अब तक मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार (2013,2015,2017,2019,2020)और चेन्नई सुपर किंग्स ने (2010,2011,2018) 3 बार खिताब जीता है | कोलकाता नाइट राइडर्स 2 बार चैंपियन बनी ,डेक्कन चार्जर्स ,संराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स 1एक -1एक बार खिताब जीता है |

  4.प्रश्न- IPL में सबसे ज्यादा फाइनल कौन सी टीम खेली है ?

उत्तर -चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 8 बार आईपीएल का फाइनल खेला है इस मामले में मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर है ,जो की 6 बार फाइनल खेला है |

5.प्रश्न -चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के कप्तान का क्या नाम है ?

उत्तर -चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान  का नाम महेंद्र सिंह धोनी है जो कि शुरुवात से हीं चेन्नई के कप्तान हैं |वहीं रोहित शर्मा 2013 के सीजन से मुम्बई की कमान संभाल रहे हैं |

6.प्रश्न- किस कारण से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा था ?

उत्तर -स्पॉट फिक्सिंग के चलते चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल 2016-17 का बैन लगा था |

7.प्रश्न-IPL नीलामी के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है ?

उत्तर -आईपीएल नीलामी के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस रहे हैं |उन्हें 14वें सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा|

यह भी पढ़ें :

 1.Story of Santa 

 2. Benefits of drinking hot water

3.हैदराबाद में हुई सेम सेक्स मैरिज 

4. poem on MS Dhoni Renunciation

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -