- Advertisement -
HomeWomen empowermentHow To Be a Self Dependent Women

How To Be a Self Dependent Women

How To Be a Self Dependent Women|सेल्फ डिपेंडेंट कैसे बने |

How To Be a Self Dependent Women – कैसे महिलाएं आज के समय में आत्मनिर्भर बन सकती हैं ? मित्रों भगवान प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई कला का सृजन किये होते हैं। हर व्यक्ति में कोई न कोई गुण होता है। सिर्फ अपने अंदर झाँकने की जरूरत है। अपने अंदर की कला को जगाने की जरूरत है।

महिलाएं वो शक्ति हैं, जो जग जायें तो इनके लिए सब कुछ संभव है। आज समाज में बहुत कुछ है सीखने सिखाने के लिए । हर कोई सीखना जानना और पैसा कमाना चाहता है। परन्तु कुछ लोग  ऐसे भी हैं जो सोचते रहते है कि हम क्या करें!

सबसे पहले तो अपने में परिवर्तन लाना है, जैसे कि हमें सुबह उठकर अपने सभी जरूरी कार्य को करने के बाद,  अपने को आराम देते हुए, समय में से ही समय चुराना है। सोचना है,आत्म-मंथन करना है कि मैं सबसे अच्छा क्या कर सकती हूँ। यह काम महिलाएं ही नहीं पुरूष भी कर सकते है।   

आइए जानते हैं कि हम  महिलाएं  किन किन  माध्यमों से अच्छी रकम कमा सकती हैं जो निम्नवत है  –
  1•यदि आप के पास एक एन्ड्र्याड मोबाइल फोन है तो यह काम आप नि:संदेह कर सकती है।  आपको अच्छा खाना बनाने आता है, तो आप यूट्यूब पर चैनल बनाकर, अच्छे अच्छे खाने का रेसीपी वीडियो बनाएं और चैनल पर डालें। आप अच्छी कमाई कर सकती है।
परन्तु  कुछ समय  इन्तजार करना पड़ता है।इसके लिए 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वाच टाइम्स पूरे करने होते हैं। उसके बाद आपका चैनल मोनेटाइज हो जाता है और पैसे आने लगते हैं।  
2•यदि आप को हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और जो भी भाषा आती हो तो आप यूट्यूब चैनल बनाकर पढ़ाने का काम कर सकती हैं क्यों कि अभी कोरोना काल में अपने घर से कर सकती है। इस काम में कोई खरचे नहीं है। आज सबके हाथ में मोबाइल है।थोड़ा वक्त लगेगा परन्तु फल निश्चित मिलेगा। 
3•यदि आप किसी शहर में रहतीं हैं। आप सभी को मालूम है कि जो महिलाएं नौकरी पेशा में हैं। उनके पास यदि छोटा बच्चा है तो उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
इसीलिए वह महिलाएं ऐसी व्यवस्था ढुढती हैं कि उनका बच्चा सुरक्षित रहे और उस बच्चे की देख रेख उसकी माँ जैसे कोई कर सके। ताकि  वह अपनी ड्यूटी भी समय से कर सकें।

आप सभी के लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है। जो सहेलियां पढ़ाई नहीं की है उनके लिए यह सबसे बेहतर विकल्प है। इस विकल्प का नाम है क्रैच। क्रैच जहाँ नौकरी पेशा वाली महिलाएं अपने बच्चों को खाने पीने की व्यवस्था के साथ आपके संरक्षण में सौंप कर चली जाती है।

केवल आपको माँ का प्यार देना है। यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है। सेवा भी बदले में मेवा भी आपको मिलेगा।एक निश्चित अवधि  तक बच्चा क्रैच में  रहता है। उसके बाद महिलाएं अपने बच्चों को लेकर चली जाती है।

यानि जब तक ड्यूटी का समय रहेगा तब तक आप को  बच्चों को रखना है और इसके बदले में एक बच्चे का मिनिमम 3000/- रूपये मैक्सिमम 5000/- रूपये से शहर के अनुसार । लेकिन उतने समय तक  आपको बच्चों का  इमानदारी से केयर करना होगा। 

How to be a self dependent women-

4• यदि आप बड़े शहर में रहती हैं या जनपद में भी रहती है तो यह काम भी करके आप महीने का मैक्सिम  रकम अर्न कर सकती हैं। मगर इन्तजार करना पड़ेगा। जैसे ही स्थिति सामान्य हो जायेगी वैसे ही सभी संस्थान यानि स्कूलस, कालेज, कम्पनीज   इत्यादि खुल जायेगे।

तत्पश्चात सभी व्यक्ति अपने-अपने काम पर लौट आयेंगे और काम पर लग जायेगे। ऐसे में सभी को अपने घर की खाने की याद आती है। फिर सभी घर जैसे भोजन चाहते है। यदि  आप अपने व्यवहार कुशलता और स्वादिष्ट भोजन बनाकर टिफ़िन सप्लाई कर सकती हैं तो इस काम से भी आप मोटी रकम लम्बे समय तक कमा सकती हैं। 

याद रहे किसी भी बिजनेस में ईमानदारी नहीं रहेंगी, तो बिजनेस नहीं चलेगा। इस बिजनेस में आपको अपने फैमिली  जैसे  भोजन बनाकर सप्लाई करना  पड़ेगा। तब बिजनेस धड़ल्ले से चलेगा।

इसमें सबसे अधिक डिमान्ड स्टूडेंट्स की आती है।इसीलिए ईमानदारी में कोताही नहीं बरती जाय। बच्चों को घर जैसे खाना मिलेगा तो आपके पास टिके रहेेंगे, नहीं तो आपको छोड़ कही और चले जायेंगे। इसीलिए ईमानदारी का दामन थामे । बिजनेस धड़ल्ले से शुरू करें। 

5• यह काम भी काफी पोपुलर और अच्छी कमाई कराने वाली है। जिन बहनों के पास इस काम का हुनर हो,तो वह भी खूब जम के मोटी रकम कमा सकती हैं । परन्तु अभी धैर्य रखना होगा। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाय।

यह काम शादी पार्टी और त्यौहारो के समय महिलाएं बड़ा ही शौक से हाथों में लगवाती हैं। इस काम का नाम है मेहंदी। आप इसका क्लास भी चला सकती हैं।जो सीखना चाहते हैं  उन लोगों को टयूशन यानि कोचीन्ग क्लास ले सकतीं हैं। याद रहे हर काम में इमानदारी और लगन चाहिए।

उम्मीद है आप सभी मेरी प्यारी  बहनें एवं मेरे प्यारे भाईयों  इस आर्टिकल से निश्चित ही लाभान्वित होंगें ।

        धन्यवाद दोस्तों

      लेखिका कृष्णावती 

यह पढ़ें:

 

  • FAQ:
- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here