- Advertisement -
HomeBiographyRishi Sunak Kaun Hain ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के

Rishi Sunak Kaun Hain ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के

 Rishi Sunak Kaun Hain|कौन हैं ब्रिटेन के नए PM ऋषि सुनक, जिन्होंने UK में रचा इतिहास Rishi Sunak kaun hain। ऋषि सुनक कौन हैं ,जीवन परिचय ,Rishi Sunak Biography In Hindi,पत्नी,बच्चे, शादी, संपति

Rishi Sunak Kaun Hain – भारतीय मूल के ऋषि सुनक आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए है ,जो ब्रिटेन भारत पर  राज किया |आज वहाँ का बागडोर भारतवंशी के हाथ में है |

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद  ब्रिटिश राजनीति में काफी गर्माहट देखने को मिल रही है |पूर्व PM वारिस जॉनसन, पेनी माँरडांट और भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने प्रधान मंत्री के लिए नामांकन किया था |

जिसमें दिनांक 23.10.2022 को वॉरिस जॉनसन ने आफ्ना नाम वापस ले लिया, तो केवल दो हीं उम्मीदवार बचे थे |जिसमें भारतीय मूल के ऋषि सुनक के पक्ष में करीब 200 सौ सांसदों ने वोट डाला और दूसरे उमीद्वार के पक्ष में मात्र 26 सांसदों ने ही वोट दिया |

इस तरह ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधान मंत्री के लिए चुन लिए गए |ब्रिटेन के समाचार के अनुसार ऋषि सुनक 28 अक्तूबर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद पर शपथ लेंगे | अब आइये निम्नवत जानते हैं,कि भारतीय मूल के राजनेता Rishi Sunak Kaun Hain और इनके जीवन का सफर कैसा रहा |

जिस देश ने भारत पर 200सौ साल राज किया आज उसी भारत का लाल ब्रिटेन का राजा बन बैठा |किसी ने सच हीं कहा है कि “सब दिन होत न एक समान

ऋषि सुनक का जन्म और प्रारम्भिक जीवन (Rishi Sunak Birth & early life)

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेंप्टन,इंग्लैंड में हुआ |पंजाब दी पुतर हिन्दू परिवार में जन्में भारत का नाम इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कर दिया |इनके पिता का नाम जशवीर सुनक और माता का नाम उषा सुनक है |

उनके पिता एक चिकित्सक और उनकी माता उषा सुनक एक फरमासिस्ट थीं |ये तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं |इनके पिता जशवीर सुनक का जन्म केन्या में हुआ था और उषा जी का जन्म तंजानियाँ में हुआ था |

इनके दादा दादी अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के थे |सुनक के छोटे भाई जिनका नाम संजय है वह एक मनोवैज्ञानिक हैं |इनकी बहन राखी सुनक विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में शांति निर्माण एवं संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करती हैं |

यह भी पढ़ें Poem on Virat Kohali

Biography Of Rishi Sunak In Hindi ( Rishi Sunak Kaun Hain)

नाम (name) ऋषि सुनक
जन्म (date of birth) 12 मई 1980
जन्म स्थान( birth place) साउथेंप्टन,इंग्लैंड
पिता (father) यशवीर सुनक
माता (mother) उषा सुनक
भाई,बहन संजय सुनक ,राखी सुनक
पत्नी (wife) अक्षिता मूर्ति
बच्चे ( children) दो ,अनुष्का और कृष्णा
शिक्षा (Education) MBA
धर्म ( Religion) हिन्दू
जाति(caste) ब्राह्मण
कद ( hight) 5 फिट 7 इंच
आँखों का रंग काला
पेशा (profession) राजनीतिज्ञ /बिजनेस मैन
पार्टी (party) कंजरवेटिव party
उम्र (age) 42
राशि वृषभ
नागरिकता ब्रिटिस
राजनीतिक करीयर पहली बार 2014 में सांसद बने
नेट वर्थ (Net worth) 300 करोड़ रुपये|3.1 बिलियन

यह भी पढ़ें :कौन हैं द्रौपदी मुर्मु

ऋषि सुनक की शिक्षा (Education Of Rishi Sunak ) 

ऋषि सुनक की शिक्षा इंग्लैंड के विंचेस्टर कालेज से हुई,जो कि लड़कों का एक बोर्डिंग स्कूल है |उसके बाद वे लिंकन कालेज और अक्सफोर्ड कालेज से शिक्षा प्राप्त किए |एमबीए की पढ़ाई उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पूरी की |2006 में उन्होंने MBA की डिग्री हासिल की |

यह भी पढ़ें : बायोग्राफी ऑफ योगी आदित्य नाथ

ऋषि सुनक का वैवाहिक जीवन | 

इनका विवाह भारत के अरबपति और इन्फोसिस के को-फाउन्डर एन आर नारायण मूर्ति की पुत्री अक्षता मूर्ति के साथ अगस्त 2009 बैंगलोर में हुआ था |अक्षता मूर्ति से उनकी पहली मुलाक़ात स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय विश्व विद्यालय में हुई, जब वो MBA की पढ़ाई कर रहे थे |

अक्षिता ब्रिटेन की सबसे धनी महिलाओं में से एक हैं और वो खुद का फैशन लैब चलाती हैं |ये कटमरैन वेंचर्स में निदेशक के रूप में काम करती हैं|ऋषि सुनक और अक्षता को दो बेटियाँ कृष्णा और अनुष्का हैं |

यह भी पढ़ें  पीएम मोदी के भाउक़ अपील पर कविता 

ऋषि सुनक का राजनीतिक  जीवन (Plolitical carrier Of Rishi Sunak ) 

एक सीट जो पहले विलियम हेग के पास थी |इस सीट पर कंजरवेटिव पार्टी की 100 साल से कब्जा थी | ऋषि सुनक पहली बार 2015  में  रिकमंड (यार्क ) से कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद चुने गए|उसके बाद 2017 के आम चुनाव में  डबल्यूओ दुबारा सांसद चुने गए और  मंत्री बनाए गए |

उन्होंने 24 जुलाई 2019 से 13 फरवरी 2020 तक ट्रेजरी के मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया |वह 9 जनवरी 2018 से 24 जुलाई 2019 तक आवास ,समुदाय मंत्रालय में अवर सचिव के पद पर रहे |

उन्हें फरवरी 2020 में राजकोष का चांसलर नियुक्त किया गया था अब वो ब्रिटेन के प्रधान मंत्री के लिए निर्वाचित हुए हैं और 28 अक्टूबर को प्रधान मंत्री पद के लिए शपथ लेंगें |

यह भी पढ़ें Biography of Guru Shankarachaary

 कुछ दिल्चस्प बातें जो ऋषि सुनक का लगाव भारत के प्रति दर्शाता है : 

  • ऋषि सुनक ने यार्कशायर से सांसद के रूप में भगवद गीता पर संसद में शपथ लिए थे |ऐसा करने वाले वे ब्रिटेन के प्रथम सांसद हैं |
  • 2021 में ब्रिटेन के वित मंत्री ऋषि सुनक ने दिवाली के मौके पर महात्मा गांधी के नाम पर एक सिक्का जारी किया ,जिस पर भारत का राष्ट्रीय चिन्ह और कमल फुल पर विराजमान सरस्वतीजी का चित्र अंकित था | यह दर्शाता हैं कि आपका भारत के प्रति कितना अटूट प्रेम हैं |
  • इनके माता पिता दोनों भारतीय मूल के हैं | ऋषि सुनक ने इन्फोसिस प्रमुख नारायण मूर्ति की बेटी,अक्षिता से शादी की है |
  • बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में राज कोष के चांसलर के रूप में सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने आवास पर दिवाली के दिये जलाए |
  • इनके डेस्क पर गणेश जी की मूर्ति रहती है |ये गाय की पूजा भगवा वस्त्र धारण कर इसी साल कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किए थे जो वीडियो काफी वायरल हुआ था |
  • आप हिन्दू होने पर गर्व महसूस करते हैं |जिस तरह अधिकांश भारतीय परिवारों में शिक्षा और भरण-पोषण का एक प्रमुख पहलू होता है ,उसी प्रकार आपके परिवार में भी शिक्षा और भरण-पोषण प्रमुख पहलू है |
  • सबसे रोचक बात यह है कि विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति को गले लगाए हुए हैं और प्रति वर्ष अपने ससुराल बेंगलुरु आते रहते हैं |
  • जब भी ऋषि सुनक कभी तनाव में होते हैं तो, वे भगवद गीता को पढ़ते हैं और तनाव मुक्त हो जाते हैं क्योंकि जीवन जीने की कला भगवद गीता के प्रत्येक पंक्ति में है |
  • ऋषि सुनक अक्सर अपनी विरासत के विषय में बात करते हैं और कैसे उनका परिवार उन्हें अक्सर मूल्यों और संस्कृति के बारे में याद दिलाया |
  • अंत में अपने को फिट रखने के लिए क्रिकेट खेलते हैं |

FAQ:

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here