- Advertisement -
HomeMotivationalWell Health Tips In Hindi Well

Well Health Tips In Hindi Well

Well Health Tips In Hindi Well|अच्छी सेहत कैसे रहे 

Well Health Tips In Hindi Well- आदतों का सबसे बड़ा प्रभाव हमारी खुशियों पर पड़ता है |जब हम खुश रहेगे तभी स्वस्थ रह सकते हैं |इसके लिए हमें अपनी आदतों को बदलना होगा | ख़ुशी सिर्फ जींस और  किस्मत का खेल नहीं है ,इसे बनया भी जा सकता है |
  1. दिन की सही शुरुवात      

सुबह की शुरुवात बड़े हीं शांति ढंग से होना चाहिए |यदि दिन की शुरुवात तू तू में में से हुई तो पूरे दिन ख़राब हो जाता है ,और नाहीं अच्छा सोच सकते हैं |इसलिए सुबह की शुरुवात शांति ढंग से होना चाहिए |

जब आप सुबह की शुरुवात शांति पूर्ण ढंग से करेंगे,तब आप दिन भर ताजे मुड में रहेंगे |सुबह उठकर व्यायाम करें |अच्छे से स्नान करें भगवान की प्रार्थना करें |स्वास्थवर्धक और पोष्टिक नाश्ता करें |सुबह का नाश्ता भरपूर होना चाहिए, जिससे दिन भर उर्जा मिलती रहे

गरिष्ठ वसायुक्त भोजन से पाचन क्रिया को पूरा दिन भोजन पचाने में हि लग जाता है |दिमाग का सारा खून भोजन पचाने में लग जाता है |जिससे सुस्ती छाने लगती है |

हलकी ,स्वास्थवर्धक,पोष्टिक खाद्य सामग्री ,जैसे -फल या सलाद का सेवन करें,जो शरीर को अधिक उर्जावान बनाने में मदद करते हैं |आपको दिन भर हर काम को करने में खुशी मिलेगी |

2.सुबह के पहले घंटे

सुबह के पहले घंटे काफी महत्वपूर्ण होते है |इस समय आप अपनी सोच को बदलने के लिए गति दे सकते हैं |यह आपके दिन की शुरुवात के लिए नई  उर्जा और जोश देगा |

इस समय आप बीते हुए बुरे वक्त को याद करने के बजाय आगे की महत्वपूर्ण और रचनात्मक योजनाओं पर विचार करें |आपकी सोच अधिक से अधित सकारात्मक दिशा में हो |जो आपके अन्दर एक जोश ,उर्जा,एवं उत्तेजना का संचार करेगी |

सुबह का पहला घंटा गोल्डन पीरियड माना गया है |इस वक्त आप खुद को अच्छे से तैयार करें |जिससे आप दिन भर व्यवस्थित रह सकेंगे |

अधिकतर लोग अपने सुबह के पहले घंटे पर ध्यान नहीं देते हैं |इसीलिए उनका जीवन बड़ा हीं अव्यवस्थित रहता है |वे दिन भर हैरान परेशान रहते हैं |

किससे मिलना है, कहाँ जाना है ,क्या करना है,उन्हें नहीं पता होता |आखिर में दिन भर भाग दौड़ में बिता कर दुःख और  परेशानियों के साथ घर लौटते हैं |अपने गोलडेन आवर में अपनी दिनचर्या को अच्छे से बना ले |फिर देखें आपकी खुशियाँ आपके पास रहेंगी |

हर दिन की पूर्व योजना बनायें

हर दिन की पूर्व योजना बनाकर चलें |ऐसा करने से आपको किसी तरीके की दिक्कत नहीं होगी |अगले दिन क्या करना है इसकी पूरी योजना रात में सोने से पहले बनालें |इस तरह आपको सुकून की नीद आएगी |खुशियों को पाने के लिए छोटी छोटी बातों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है |

अच्छा काम करें   

रोजाना कुछ न कुछ  अच्छा काम करें |दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक Dr. M.K अग्रवाल का कहना है ,कि जो लोग अच्छा काम नहीं करते ,वे सदैव डिप्रेशन में रहते है |इसीलिए रोजाना कोई न कोई अच्छा काम करते रहना चाहिए |

अच्छे बनें 

शांत सुशील,सदाचारी, नेक,मददगार,ईमानदार तथा गुणवान व्यक्ति काफी खुश रहते हैं |जो लोग अन्दर से खुश होते हैं वे लोग वाकई खुश रहते हैं |ऐसे लोगों के जीवन में कभी दुःख नहीं आता |वे हमेशा खुश रहते |

वर्तमान में जियें 

आज को सार्थक बनायें|
भविष्य की चिंता में वर्तमान को बर्वाद नहीं करें |
बीती बातों को सोचकर वर्तमान को कटु नहीं बनाएं |
आज की परिधि में रहकर सोचें |
कल कार्य शुरू करूँगा – ऐसा न सोचें |आज,अभी, इसी वक्त कार्य की योजना बनाएं और कार्य शुरू करें |

चादर से अधिक पांव न फैलाएं

आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया ,यह आपके लिए तनाव पैदा करता है |आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें |ऐसा करने से महीने के आखिरी में हाथ तंग हो जाता है |इसीलिए आप अपने कमाई  के अनुसार खर्च करें|दूसरों की देखा देखी दिखावा करना आपको टेंशन देगा |इस लिए आपकी जीतनी कमाई हो ,भरसक 10 परसेंट बचाकर भविष्य के लिए रखें और बाकी बचे रकम को खर्च करें खुश रहेंगे |

परिवार को महत्त्व दें 

खुश रहना हैं तो अपनी फेमिली को महत्त्व देना जरुरी समझे |परिवार से दूर रहकर उन्हें समय न देकर आप खुश नहीं रह सकते हैं |जब आप अपने परिवार को महत्त्व देते हैं तब आपके परिवार वाले खुश रहते है|अन्यथा उनका जीवन भी नरकीय हो जाता है |दोनों को खुश रहने के लिए यह जरुरी है  |

ईर्ष्या ना करें

किसी से जलन करने का मतलब है ,अपनी खुशियों को खाक करना |जिस तरह चिंता चिता के समान होती है| उसी तरह ईर्ष्या खुशियों को भस्म कर देती है |जो लोग अन्दर हीं अन्दर जलते हैं ,उन्हें यह जलन एक दिन ख़त्म कर देती है |ईर्ष्या से हर संभव बचने की कोशिश करें |अपने काम से काम रखें |

  • पतिस्पर्धा नहीं,पतियोगिता करें |
    संवेदनहीन  नहीं बनें |
    साहसी बने साहस ख़ुशी देता है |
  • सवेदन हीन ना बने ,साहासी बने साहस ख़ुशी देती हँ |आराम को त्याग दें|अपनी जिंदगी खुद बनाएं |तरल हृदयी बनें |हिचक को निकल दें |काम को बोझ ना समझें |अकेले आप  के साथ हादसा नहीं होता |दूसरों को दोषी न ठहराएं |
  • अकेलेपन से दूर रहे |उत्सुक बनें, सामाजिक बने |संकोच से बचें |बेफिक्र होकर सोचें |गाना नहीं आये तो भी गाइए |

यह भी पढ़ें :

how to make good health
कौन थी द्रौपदी
बेटे के जन्मदिन पर कविता 
कृष्ण रुकमनी विवाह के बाद क्या हुआ
how to be happy in life
tops krishna ke insipirational quoats

 

         

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here