- Advertisement -
HomeHealth TipsDil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Kya karein

Dil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Kya karein

Dil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Rakhe Kya Khayein|कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें 

Dil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Rakhe Kya Khayein- हृदय की सेहत को आज के समय में स्वस्थ रखना हम सभी के सामने सबसे बड़े चैलेंज में से एक है।

पिछले कुछ वर्षों में ,विशेषकर कोविड-19 के बाद से जिस तरह से हृदय रोगों के मामलों में तेजी से उछाल का आंकड़ा दर्ज किया गया है, वह निश्चित तौर पर डराने वाला है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से कम उम्र के लोगों में हृदय की गंभीर बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है इसे लेकर सभी लोगों को सावधान हो जाने की आवश्यकता है। हम सभी को उन उपायों को तुरंत अपनाना शुरू कर देना चाहिए| जिससे हृदय के रोग को कम किया जा सके |

इस तरह से जोखिम कारकों को कम करके शरीर के इस सबसे महत्वपूर्ण अंग को स्वस्थ रखा जा सकता है। जीवन बहुत अनमोल है |इसे स्वस्थ रखना सिर्फ और सिर्फ आपकी अपनी जिमेदारी है | अपने शरीर का खयाल आप हीं को हीं रखना होगा |समय रहते इसपर ध्यान देकर अपने दिल को फिट रखा जा सकता है |Dil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Rakhe Kya Khayein.

हृदय रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को सावधान करने और इससे सुरक्षित रहने के उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

हृदय रोग और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए हम सभी को सबसे पहले अपने भोजन शैली में  विशेष सुधार करने की आवश्यकता है। गलत भोजन करने के कारण हृदय रोग बड़े बूढ़े और बच्चे सभी में तेजी से बढ़ रहा है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आइए जानते हैं कि क्या खाना चाहिए और किन चीजों को अपने आहार से निकाल फेकना चाहिए |

आहार पर रखें विशेष ध्यान:Dil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Rakhe Kya Khayein

हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं,कि आप कितना खाते हैं, ये मायने नहीं रखता| मायने यह रखता है कि आप काया खाते हैं ? आज हर घर में इस भाग दौड़ कि जिंदगी में जंक फास्ट फूड का आहार में भरपुर प्रयोग किया जा रहा है, जो हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा सकती हैं।

प्रोसेस्ड, जंक-फास्ट फूड का बढ़ता सेवन इसके लिए फिलहाल सबसे बड़ा खतरा है। इसके अलावा स्ट्रेस चाहें वो घर का हो ,ऑफिस का हो,पति-पत्नी का हो या पड़ोसी का |

इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों को रक्तचाप, ट्राइग्लिसराइड्स, कोलेस्ट्रॉल के स्तर और सूजन को बढ़ाने वाला पाया गया है, ये सभी हृदय रोग के जोखिम कारक हैं। इस प्रकार के चीजों का सेवन आपमें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ाने वाला हो सकता है।

हृदय रोगों से बचाव के लिए जानिए क्या खाएं?Dil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Rakhe Kya Khayein

आप हृदय रोगों से पीड़ित हैं या इससे बचाव करना चाहते हैं, दोनों ही स्थितियों में आहार की गुणवत्ता और सही चयन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ चीजों का सेवन आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

  • फल और सब्जियां: ताजे फल और सब्जियां खाने की आदत बनाएं। दिन में कम से कम दो फलों को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।
  • आहार में कैलोरी, वसा और सोडियम वाली चीजों की मात्रा कम रखें। ये हृदय की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • डिब्बाबंद चीजों के सेवन से बचें। फाइबर, प्रोटीन वाली चीजों को आहार का हिस्सा बनाएं।
  • नट्स को दैनिक आहार में जरूर शामिल करें, विशेषकर मूंगफली-अखरोट जैसे नट्स को हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है।

हृदय रोगों से बचे रहने के लिए किन चीजों से करें परहेज?Dil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Rakhe Kya Khayein

हृदय स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि आहार चयन में क्या खाने से ज्यादा आवश्यक है यह जानना कि क्या न खाएं? कुछ चीजों का सेवन हृदय से संबंधित समस्याओं के जोखिम को बढ़ाने वाला हो सकता है। अब नीचे जनेंगें कि कैसे Dil Ko Swasht Rakhne Ke Liye Rakhe Kya Khayein.

  • उच्च वसा और अधिक सोडियम वाले खाद्य पदार्थों से बचें। ये हृदय के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं।
  • जंक फूड, आलू के चिप्स, कुकीज, और आइसक्रीम का सेवन बहुत कम करें।
  • शराब-धूम्रपान के सेवन की आदत भी हृदय के लिए समस्याओं का कारण बन सकती है, इससे परहेज करें।
  • ट्रांस फैट वाली चीजें हृदय के लिए समस्याओं का कारण बन सकती हैं, इनसे बचाव करें।

नोट- दोस्तों यह पोस्ट मैं खुद कोलेस्ट्रॉल बढ्ने से ग्रसित हूँ जिसके कारण अपना अनुभव शेयर कर रहीं हूँ |जबकि मैं तेल मशाला बाहर कि चीजें बहुत कम खाती हूँ |हाँ स्ट्रैस जरूर लेती हूँ जिसका परिणाम इस रूप में मिला |लेकिन मैं नहीं  दावा करती हूँ और नाहीं ज़िम्मेदारी लेती हूँ |

यह भी पढ़ें:

FAQ:

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

604FansLike
2,458FollowersFollow
133,000SubscribersSubscribe

Must Read

- Advertisement -

Related Blogs

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here